home page

UP News : उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में दर्दनाक सड़क हादसा, DCM हुई कंट्रोल से बाहर, 33 घायलों समेत 3 मजदूरों की मौत;

Road Accident in Pilibhit : उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां पर असम-हाईवे पर गांव बिजनौर के पास एक डीसीएम (DCM) अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। डीसीएम से मुरादाबाद से लखीमपुर खीरी जा रहे 3 मजदूर इस हादसे का शिकार हो गए यानी की मौत हो गई और 33 मजदूर घायल हो गये आइए जानते है पूरी जानकारी खबर में विस्तार से...
 
 | 
UP News : उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में दर्दनाक सड़क हादसा, DCM हुई कंट्रोल से बाहर, 33 घायलों समेत 3 मजदूरों की मौत;

HARYANA NEWS HUB (ब्यूरो) : उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां पर असम-हाईवे पर गांव बिजनौर के पास एक डीसीएम (DCM) अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। डीसीएम से मुरादाबाद से लखीमपुर खीरी जा रहे मजदूर इस हादसे का शिकार हो गए।

हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई। 33 से अधिक घायल हुए हैं। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को डीसीएम से बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया आइए जानते है पूरी जानकारी खबर में विस्तार से...

Aaj Ka Rashifal 10 May : मेष, मिथुन और कन्या राशि वालों को मिलेगा धन का लाभ, जानिए अन्य राशियों का हाल

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को डीसीएम से बाहर निकाला और जिला अस्पताल भिजवाया। डीसीएम में बुरी तरह से फंसे चालक को पौन घंटे बाद बमुश्किल बाहर निकाला जा सका। गंभीर हालत में उसे भी जिला अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाया। जब यातायात सुचारू हो सका। 

जानकारी होने पर डीएम और एसपी भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने घायलों को हाल जाना। बताया जा रहा है कि डीसीएम में करीब 50 लोग सवार थे। ये सभी मुरादाबाद से लखीमपुर खीरी जा रहे थे घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मृतकों के बारे में जानकारी जुटा रही है। 

Aaj Ka Rashifal 10 May : मेष, मिथुन और कन्या राशि वालों को मिलेगा धन का लाभ, जानिए अन्य राशियों का हाल

ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते थे सभी मजदूर :
बताया जा रहा है कि यह सभी मजदूर ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते थे। सभी मुरादाबाद से लखीमपुर खीरी जा रहे थे। तभी हादसा हो गया। हादसे के बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाया और यातायात सुचारू कराया। वहीं, हादसे की जानकारी होने पर परिजनों में भी कोहराम मच गया है। हादसे की सूचना पाकर डीएम और एसपी भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने घायलों को हाल जाना। घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मृतकों के बारे में जानकारी जुटा रही है। फिलहाल, आगे की कार्रवाई की जा रही है