home page

SIPRI Report : ताकतवर बनने की रेस में भारत चौथे नंबर पर, अमेरिका लिस्ट में सबसे उपर, जानिए पूरी रिपोर्ट

SIPRI report : बता दें कि सैन्य और हथियार पर खर्च करने के मामले में भारत चौथे स्थान पर रहा है बता दें कि भारत ने पिछले 5 सालों में दुनिया का सबसे बड़ा हथियार खरीदने वाला देश बना है| स्टॉकहोम इंटनरेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट ने इस रिपोर्ट को जारी किया है|  इस रिपोर्ट में कहा गया है कि यूरोप का हथियार आयात 2014-2018 की तुलना में 2019-2023 में दोगुना हुआ है| आइए जानते है खबर में पूरी जानकारी विस्तार से.....

 | 
SIPRI Report : ताकतवर बनने की रेस में भारत चौथे नंबर पर, अमेरिका लिस्ट में सबसे उपर, जानिए पूरी रिपोर्ट 

HARYANA NEWS HUB (ब्यूरो) : भारत दुनिया का सबसे बड़ा हथियार ‎‎आयातक (India is the world's largest arms importer) देश बन चुका है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की ओर से जारी रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। भारत ने बीते पांच साल में दुनिया में सबसे ज्यादा हथियार खरीदे हैं। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि यूरोप का हथियार आयात 2014-18 की तुलना में 2019-23 में लगभग दोगुना बढ़ा है, जिसके पीछे रूस-यूक्रेन युद्ध बड़ा कारण माना जा रहा है। पूरी जानकारी के लिए जुड़े रहे खबर में अंत तक..

वहीं, इसके अलावा पिछले पांच वर्षों में सबसे ज्यादा हथियार एशियाई देशों (Asian countries have the most weapons) ने खरीदे हैं। इस लिस्ट में रूस-यूक्रेन का युद्ध देश के रक्षा निर्यात को काफी प्रभावित किया है। इस कारण से पहली बार रूस हथियार निर्यात में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। तो वहीं, अमेरिका पहले और फ्रांस दूसरे नंबर पर है।

Arvind Kejriwal Bail Dismissed : अरविन्द केजरीवाल को जमानत देने की मांग याचिका को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने किया खारिज, साथ में लगाया जुर्माना

भारत दुनिया का सबसे बड़ा हथियार आयातक-
भारत दुनिया का सबसे बड़ा हथियार आयातक है। साल 2014-18 और 2019-23 के बीच भारत का हथियार आयात 4.7 फीसदी बढ़ा है। भारत 9.8 फीसदी हथियार आयात के साथ दुनिया में पहले नंबर पर है। भारत ने रूस से सबसे ज्यादा हथियार खरीदे हैं। भारत के कुल हथियार आयात का यह 36 फीसदी रहा। (This was 36 percent of India's total arms imports.) रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 1960-64 के सोवियत समय के बाद यह पहली बार है जब भारत के हथियार आयात में रूस की हिस्सेदारी 50 फीसदी से कम है।

Arvind Kejriwal Bail Dismissed : अरविन्द केजरीवाल को जमानत देने की मांग याचिका को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने किया खारिज, साथ में लगाया जुर्माना

अमेरिका बना दुनिया का सबसे बड़ा हथियार आपूर्तिकर्ता- 
पिछले 25 सालों में पहली बार, संयुक्त राज्य अमेरिका एशिया और ओशिनिया (United States of America Asia and Oceania) का सबसे बड़ा हथियार आपूर्तिकर्ता रहा। हथियारों के आयात में संयुक्त राज्य अमेरिका का हिस्सा 34 प्रतिशत है, जबकि रूस का 19 प्रतिशत और चीन का 13 प्रतिशत है।

Arvind Kejriwal Bail Dismissed : अरविन्द केजरीवाल को जमानत देने की मांग याचिका को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने किया खारिज, साथ में लगाया जुर्माना

ये देश हैं हथियारों के सबसे बड़े खरीदार-
स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (Stockholm International Peace Research Institute) के रिपोर्ट के मुताबिक भारत के बाद दुनिया में सबसे ज्यादा हथियार सऊदी अरब (8.4%) हथियारों का ​आयात करता है। वहीं, कतर (7.6%), यूक्रेन (4.9%), पाकिस्तान (4.3%), जापान (4.1%), मिस्र (4.0 %), ऑस्ट्रेलिया (3.7%), दक्षिण कोरिया (3.1%) और चीन (2.9%) ने खरीदा है।