home page

Salman Khan Firing Case : सलमान के घर के बाहर हुई फायरिंग में पांचवा आरोपी आया गिरफ्त में ​​​​​​​

Salman Khan Firing Case News : सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हुई फायरिंग के मामले में नया अपडेट आया है. इस मामले में पांचवे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. मुंबई की क्राइम ब्रांच ने इस केस में पांचवे आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है गिरफ्तार आरोपी का नाम मोहम्मद चौधरी (Mohammad Chaudhary) है. आरोप है कि उसने दो शूटरों सागर पाल और विक्की गुप्ता को पैसे मुहैया कराने के साथ रेकी करने में मदद की थी आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा आइए जानते है पूरी जानकारी खबर में विस्तार से...
 
 | 
Salman Khan Firing Case : सलमान के घर के बाहर हुई फायरिंग में पांचवा आरोपी आया गिरफ्त में

HARYANA NEWS HUB (ब्यूरो) : अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित घर के बाहर बीते महीने हुई गोलीबारी मामले में पुलिस छानबीन में जुटी है। पुलिस ने गोलीबारी केस में पांचवे आरोपी को गिरफ्तार किया है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक पांचवे आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी का नाम मोहम्मद चौधरी है। पुलिस का कहना है कि मोहम्मद चौधरी ने गोलीबारी करने वाले दोनों आरोपियों-सागर पाल और विक्की गुप्ता को पैसे मुहैया कराने और रेकी करने में मदद की। आज पांचवे आरोपी को मुंबई लाया जा रहा है, जहां उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा और उसकी कस्टडी की मांग की जाएगी

Haryana News : हिसार के पटेल नगर में तीन घरों पर मिला लारवा, तीनों घर पर नोटिस जारी


आरोपी अनुज थापन ने की थी आत्महत्या :
सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 14 अप्रैल को गोलीबारी हुई। इसके बाद आरोपी मोटरसाइकिल पर सवाल होकर मौके से भाग गए। इस मामले में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच जांच कर रही है।

पुलिस ने गुजरात के कच्छ से गोलीबारी करने वाले दो शख्सों-सागर पाल और विक्की गुप्ता को गिरफ्तार किया। इसके बाद पंजाब से दो और आरोपियों-अनुज थापन और सोनू कुमार चंदर बिश्नोई को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी अनुज थापन ने पुलिस हिरासत में आत्महत्या कर ली। 

Haryana News : हिसार के पटेल नगर में तीन घरों पर मिला लारवा, तीनों घर पर नोटिस जारी

पांचवी गिरफ्तार से मिलेंगे अहम सुराग :
मामले में अनुज थापन पर शूटरों को हथियार मुहैया कराने का आरोप था। बता दें कि अनुज थापन ने 1 मई को आत्महत्या की। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में फांसी लगाकर आत्महत्या की पुष्टि हुई। अनुज की आत्महत्या के बाद मामले ने गंभीर मोड़ ले लिया। अब इस मामले में हुई इस पांचवी गिरफ्तारी से सलमान खान के आवास पर हुए हमले के मामले में अहम सुराग मिल सकते हैं।

Haryana News : हिसार के पटेल नगर में तीन घरों पर मिला लारवा, तीनों घर पर नोटिस जारी

मामले में अब तक क्या-क्या हुआ :
26 अप्रैल को अनुज थापन की गिरफ्तारी से जांच में एक महत्वपूर्ण सफलता मिली थी। इससे हमले के अपराधियों को हथियार उपलब्ध कराने के लिए जिम्मेदार नेटवर्क पर नजर पड़ी। मुंबई के बांद्रा स्थित अभिनेता के घर के बाहर 14 अप्रैल को हुई गोलीबारी के घटना के बाद आरोपी भाग गए। बाद की गिरफ्तारियों से इस मामले का लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से संबंध का पता चला।

इस मामले में जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसका छोटा भाई अनमोल बिश्नोई को वांछित की सूची में रखा गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए, मुंबई पुलिस ने गोलीबारी की घटना में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) लगाया था।