home page

Rules Change : कल से बदल जाएंगे ये 4 नियम, जानिए आपकी जेब पर क्या असर पड़ेगा

New Rules : आज फरवरी महीने का लास्ट दिन है और कल से मार्च के महीने की शुरुआत होने वाली है। आपको बता दें कि हर महीने की एक तारीख को बदलाव किए जाते है। आइए नीचे आर्टिकल में जानते है कि इस बार GST, LPG, Fastag और Credit Card में क्या बदलाव हो सकते है। 

 | 
Rules Change : कल से बदल जाएंगे ये 4 नियम, जानिए आपकी जेब पर क्या असर पड़ेगा

HARYANA NEWS HUB : देश में पिछले कुछ समय से महंगाई लगाातर बढ़ रही है। इससे महंगाई का बोझ आम आदमी की जेब पर बढ़ गया है। आज फरवरी महीने का अंतिम दिन है। कल से मार्च महीने की शुरुआत हो जाएगी। देश में हर महीने की पहली तारीख को कई बदलाव होते हैं। एक मार्च 2024 को भी कई बड़े बदलाव ( Rule Change from 1st March 2024 ) होने जा रहे हैं।

Cheque Bounce को लेकर बनाए गए नए नियम, जानिए

ये बदलाव सीधे आम आदमी की जेब पर असर डालने वाले हैं। ऐसे में इन बदलावों की जानकारी होना बेहद जरूरी है। इन बदलावों के बारे में जानकारी होने से आपको किसी तरह की कोई समस्या नहीं होगी। मार्च में बैंक लोन( bank loan ), एलपीजी सिलेंडर( lpg cylinder ) के दाम सहित कई बदलाव होने जा रहे हैं। आइए आपको बताते हैं मार्च में होने जा रहे इन बदलावों( What changes will happen in the month of March ) के बारे में।

GST के नए नियम :

केंद्र सरकार ने जीएसटी के नियमों ( GST Rules Changing From 1 March 2024 ) में बड़ा बदलाव हो रहा है। अब 5 करोड़ रुपये से अधिक का बिजनेस करने वाले कारोबारी बिना ई-चालान के ई-वे बिल जनरेट नहीं कर पाएंगे। यह नियम पहली मार्च से लागू कर दिया जाएगा।

Cheque Bounce को लेकर बनाए गए नए नियम, जानिए

LPG और CNG के दाम :

हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी, सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में बदलाव होता है। हालांकि पिछले महीने एलपीजी सिलेंडरों के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। लेकिन जिस तरह से देश में महंगाई बढ़ रही है। पिछले दिनों काफी चीजों के दाम बढ़े हैं। ऐसे में इस बात की संभावना है कि मार्च में एलपीजी सिलेंडरों के दाम बढ़ सकते हैं। ऐसा होने पर आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ जाएगा। हालांकि फरवरी की शुरुआत में एलपीजी के दाम को जस के तस रखा गया था।

Fastag के नए नियम :

नेशनल हाइवे अथॉरिटीज ऑफ इंडिया (NHAI) ने फास्टैग की केवाईसी अपडेट करने की आखिरी तारीख 29 फरवरी तय की है। इस तारीख तक फास्टैग की केवाईसी पूरी नहीं होने पर नेशनल हाइवे अथॉरिटीज ऑफ इंडिया द्वारा इसे डिएक्टिवेट और ब्लैकलिस्ट किया जा सकता है। ऐसे में अपने फास्टैग की केवाईसी 29 फरवरी तक हर हाल में करा लें।

Cheque Bounce को लेकर बनाए गए नए नियम, जानिए

Credit Card के नियम :

देश के सबसे बड़े सरकारी क्षेत्र के बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने क्रेडिट कार्ड के नियमों में बदलाव का फैसला किया है। एसबीआई अपने मिनिमम डे बिल कैलकुलेशन के नियम में 15 मार्च से बदलाव करने जा रहा है। बैंक इसकी जानकारी ग्राहकों को ई-मेल के जरिए दे रहा है।