home page

Prayagraj News : प्रेमिका के घर पर मिला युवक का फंदे पर झूलता शव, देख रह गए हैरान, पुलिस की जांच शुरू

Prayagraj Death News : यूपी के प्रयागराज में प्रेमिका के घर पर युवक का शव फंदे से लटका मिला। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। सूचना के बाद फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया आइए जानते है पूरी जानकारी खबर में विस्तार से...

 | 
Prayagraj News : प्रेमिका के घर पर मिला युवक का फंदे पर झूलता शव, देख रह गए हैरान, पुलिस की जांच शुरू

HARYANA NEWS HUB (ब्यूरो) : सराय अकिल क्षेत्र के कोटिया में सोमवार की सुबह एक युवक का शव प्रेमिका के घर में फंदे पर झूलता हुआ मिला है। सुबह इसकी जानकारी स्वजनों को हुई तो कोहराम मच गया। सूचना के बाद फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को फंदे से नीचे उतार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है आइए जानते है पूरी जानाकारी विस्तार से...

कुटिया गांव निवासी छेदी लाल प्रयागराज स्थिर एक दूध डेयरी में काम करते हैं। उनका 27 वर्षीय बेटा राजकुमार यादव आटो चालक थे। अपना निजी आटो चलाता था। स्वजनों के मुताबिक वह रात को अपनी आटो घर से करीब सौ मीटर दूर गांव के सोनू पाल पुत्र फूलचंद पाल के मकान के पास खड़ी करता था।

Uttar Pradesh News : गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने दी, NEA के अध्यक्ष और पदाधिकारियों को हत्या की धमकी, जानिए क्या है वजह?


स्वजनों का कहना है कि सोनू मुंबई में रहता है । घर पर उनकी पत्नी सविता चार बच्चों के साथ रहती है। मृतक के छोटे भाई सत्यम आरोप है कि राजकुमार का सविता से प्रेम संबंध होने के चलते वह अक्सर उसके घर आता जाता था। उसी महिला को लेकर कुछ दिनों से उनका भाई परेशान रहता था।

Uttar Pradesh News : गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने दी, NEA के अध्यक्ष और पदाधिकारियों को हत्या की धमकी, जानिए क्या है वजह?


रविवार की रात राजकुमार स्वजनों से एक निमंत्रण में शामिल होने की बात कह कर निकला। उसके बाद वह घर नहीं लौटा। सुबह करीब छह बजे उसका शव सोनू पाल के घर में फंदे पर लटका हुआ होने की जानकारी स्वजनों को मिली। घटना की जानकारी होने के बाद स्वजन रोते बिलखते पहुंचे।

Uttar Pradesh News : गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने दी, NEA के अध्यक्ष और पदाधिकारियों को हत्या की धमकी, जानिए क्या है वजह?

स्वजनों ने महिला पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। घटना की सूचना पर फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस पहुंची। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी की। भाई से तहरीर लेकर पुलिस ने प्रेमिका के खिलाफ आत्म हत्या के लिए उकसाने का दर्ज कर लिया है। घटना को लेकर स्वजनों में कोहराम मचा रहा।