home page

Mathura : मथुरा के बाजारों में कर्फ्यू जैसा माहोल, व्यापारियों और प्रसाशन के बिच नही हुआ समझौता, जानिए क्या है मामला

UP NEWS : बता दें कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा में पिछले 2 दिन से बाजार सुनसान पड़ा है| दरअसल व्यापारियों और अधिकारीयों के बीच मुख्य मार्ग को खोले के लिए सहमती नहीं बनी| जिसके चलते नाराज व्यापारी बाजार खोलने के लिए राजी नहीं हुए| आइए जानते है क्या है पूरा मामला निचे खबर में विस्तार से..

 | 
Mathura : मथुरा के बाजारों में कर्फ्यू जैसा माहोल, व्यापारियों और प्रसाशन के बिच नही हुआ समझौता, जानिए क्या है मामला

HARYANA NEWS HUB (ब्यूरो) : मथुरा श्रीकृष्ण जन्मस्थान (Mathura Shri Krishna Birthplace) के मुख्य मार्ग को खोलने और इलाके के लोगों के वाहनों के प्रवेश के लिए पास नवीनीकरण की मांग को लेकर बुधवार को भी व्यापारियों का धरना जारी रहा। धरना प्रदर्शन के कारण श्रीकृष्ण जन्म स्थान का बाजार नहीं खुला। यहां दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं को खान-पान व खरीदारी में समस्या आ रही है। श्रद्धालु खान-पान की समस्या को देखते हुए स्थानीय व्यापारियों ने बुधवार को भंडारा भी कराया। पूरी जानकारी के लिए जुड़े रहे खबर में अंत तक..

UGC NET 2024 : यूजीसी नेट परीक्षा का आज है आपके पास आखिरी मौका, जल्द करें आवेदन

 स्थानीय व्यापारियों ने मंगलवार सुबह अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया था। मौके पर वार्ता को सिटी मजिस्ट्रेट राकेश कुमार और एसपी सिटी डा. अरविंद कुमार (City Magistrate Rakesh Kumar and SP City Dr. Arvind Kumar) पहुंचे। उन्होंने सुलह वार्ता की। इसके बाद व्यापारी धरने से उठ गए। इसके बाद मंगलवार शाम को फिर से वे धरने पर बैठ गए। आरोप लगाया कि सुलह वार्ता के बाद मार्ग खोल दिया गया था। मगर, धरना खत्म होने के बाद उसे फिर बंद कर दिया गया। तय हुआ है कि बुधवार को मार्ग खुलने पर ही बाजार खुलेगा।