home page

Jharkhand News : झारखंड में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, कुशल नेता ने कांग्रेस को दिया इस्तीफा और कही ये बात, जानें

Congress Leader Resigned : एक तरफ जहां देश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान खत्म हो चुका है। तो वहीं, अभी भी कई पार्टियों के नेताओं द्वारा उनको झटका दिया जा रहा है। कई नेता अभी भी एक पार्टी को छोड़ दूसरे पार्टी को ज्वाइंन कर रहे हैं ललन चौबे विधायक की पत्नी को टिकट देने से नाराज चल रहे थे। ललन सिंह ने विधायक अनूप सिंह पर अवैध कोयले का धंधा चलान का भी आरोप लगाया आइए जानते है पूरी जानकारी खबर में विस्तार से..

 | 
Jharkhand News : झारखंड में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, कुशल नेता ने कांग्रेस को दिया इस्तीफा और कही ये बात, जानें

HARYANA NEWS HUB (ब्यूरो) : विधायक अनूप सिंह की पत्नी अनुपमा सिंह को प्रत्याशी बनाने से नाराज झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य सह इंटक नेता ललन चौबे ने शुक्रवार को पार्टी के सभी पदों व प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। यह जानकारी उन्होंने भागा स्थित अपने आवास में पत्रकारों को दी।

इस दौरान ललन चौबे ने विधायक अनूप सिंह पर अवैध कोयले का धंधा चलाने का भी आरोप लगाया है। यह जानकारी उन्होंने भागा स्थित अपने आवास में पत्रकारों को दी आइए जानते है इससे जुड़ी अधिक जानकारी...


 

UP Road Accident : तेज गति में ट्रक ने मारी ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर, चार की मौत, 20 से ज्यादा गंभीर


ललन चौबे ने लगाए गंभीर आरोप :
ललन चौबे ने आरोप लगाया कि विधायक अनूप सिंह कोयले का अवैध धंधा चलाने के आरोपित हैं। कांग्रेस ने ऐसी घरेलू महिला को टिकट दे दिया जिन्होंने कभी घर की चौखट नहीं लांघी। कांग्रेस ने जानबूझकर भाजपा को लाभ पहुंचाने को अनुपमा सिंह को प्रत्याशी बनाया है।

UP Road Accident : तेज गति में ट्रक ने मारी ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर, चार की मौत, 20 से ज्यादा गंभीर

यह समर्पित कार्यकर्ताओं का अपमान किया है। ललन चौबे ने कहा कि धनबाद लोकसभा सीट से 11 लोगों ने टिकट के लिए दावेदारी की थी। पार्टी के निर्णय से आहत होकर हजारों समर्थकों के साथ शुक्रवार को उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर व प्रभारी को भेज दिया है।


जल्द ही समर्थकों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति की घोषणा करेंगे। प्रेस वार्ता में इंटक नेता धर्मेंद्र सिंह, रोहित सिंह, कृष्णकांत तिवारी, सोनू सिंह, विजय चौबे थे।

UP Road Accident : तेज गति में ट्रक ने मारी ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर, चार की मौत, 20 से ज्यादा गंभीर

विधायक अनूप सिंह ने दिया ललन चौबे के आरोपों का जवाब :
कांग्रेस नेता ललन चौबे के आरोप के जवाब में बेरमो विधायक अनूप सिंह ने कहा कि ललन चौबे व ढुलू महतो में कोई अंतर नहीं है। ललन चौबे कभी कांग्रेसी रहे ही अनूप सिंह। नहीं। वे हमेशा पार्टी को कमजोर करने के लिए दीमक बने रहे। उन्होंने कहा कि ललन चौवे की ओर से उनपर व उनके पिता पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद है।

UP Road Accident : तेज गति में ट्रक ने मारी ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर, चार की मौत, 20 से ज्यादा गंभीर

मृत व्यक्ति के खिलाफ गलत आरोप लगाकर ललन चौबे ने अपनी दूषित मानसिकता को दर्शाया है। मेरी पत्नी अनुपमा सिंह हारे या जीते वह आजीवन कांग्रेस की समर्पित कार्यकर्ता रहेंगी। मेरा पूरा परिवार लोगों की सेवा में समर्पित रहता है। प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने कहा कि एम्स व एयरपोर्ट को धनबाद में स्थापित करना व रोजगार मुहैया आमने-सामने कराना है।