home page

Indore News : बागेश्वर धाम की कथा के दौरान महिला ने काटी हाथ की नस, जानिए

Bageshwar Dham : धीरेंद्र शास्त्री से न मिलने देने पर उनकी कथा में पहुंची महिला ने हाथ की नस काट ली। फिलहाल उसका उपचार जारी है। दौर के बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री से मिलने की जिद में एक महिला ने अपनी हाथ की नस काट ली। मंगलवार को सीमा नामक एक महिला कथा सुनने पहुंची थी। कथा समाप्त होने पर वो धीरेंद्र शास्त्री से मिलने की जिद करने लगी। महिला को सिक्योरिटी और दूसरे लोगों ने धीरेंद्र शास्त्री से मिलने से रोक दिया आइए जानते है पूरी जानकारी खबर में विस्तार से....
 
 | 
Indore News : बागेश्वर धाम की कथा के दौरान महिला ने काटी हाथ की नस, जानिए 

HARYANA NEWS HUB (ब्यूरो) : इंदौर में बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री से न मिलने देने पर एक महिला ने हाथ की नस काट ली। जिसके बाद उसे आनन-फानन में एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया इंदौर में चल रही बागेश्वर धाम सरकार धीरेन्द्र शास्त्री की भागवत कथा में जमकर हंगामा हुआ। मंगलवार को यहां पर कथा में ही एक महिला ने हाथ की नस काट ली।

महिला बहुत देर से सेवादारों से महाराज से मिलने की जिद कर रही थी। जब वह नहीं मिल पाई तो उसने आपा खो दिया और हाथ की नस काट ली। उसे तुरंत पंडाल में खड़ी एंबुलेंस से एमवाय अस्पताल भेजा गया। मामला कनकेश्वरी धाम में चल रही भागवत कथा का है आइए जानते है पूरी जानकारी खबर में विस्तार से...


 

Haryana News : बाइक सवारों ने बरसाई घर पर ईंटें, गोली मारने की धमकी देकर हुड़दंगी हुए फरार


महिला ने धीरेंद्र शास्त्री से मिलने की जिद की :
पिछले कुछ दिनों से कनकेश्वर धाम में धीरेंद्र शास्त्री की कथा चल रही है। मंगलवार को सीमा नामक एक महिला कथा सुनने पहुंची थी। कथा समाप्त होने पर वो धीरेंद्र शास्त्री से मिलने की जिद करने लगी। महिला को सिक्योरिटी और दूसरे लोगों ने धीरेंद्र शास्त्री से मिलने से रोक दिया, जिसके बाद महिला ने हाथ की नस काट ली और वो बेसुध हो गई। इसके बाद कनकेश्वर संस्था की एंबुलेंस से एमवाय अस्पताल ले जाया गया।

Haryana News : बाइक सवारों ने बरसाई घर पर ईंटें, गोली मारने की धमकी देकर हुड़दंगी हुए फरार

इंदौर में धीरेंद्र शास्त्री की सात दिवसीय कथा चल रही है :
मंगलवार  को उन्‍होंने कहा"भागवत महत्व बताया। शास्‍त्री ने कहा कि भागवत सुनकर भाग्य खुल जाता है। भगवत कथा हमें जीवन सही तरह से जीने का मार्ग दिखाती है, इसलिए हर व्यक्ति को भागवत का श्रवण करना चाहिए।

Haryana News : बाइक सवारों ने बरसाई घर पर ईंटें, गोली मारने की धमकी देकर हुड़दंगी हुए फरार

जीवन में भगवान शिव का स्मरण करने से सारे संकट दूर हो जाते है और जो व्यक्ति मन से राम नाम लेता है उसके एक बार राम बोलने पर ही करोड़ों यज्ञ के समान फल प्राप्त हो जाता है। जीवन में कभी भी अभिमान को स्थान नहीं दिया जाना चाहिए। अभिमान अशिष्ट बना देता है और सत्य तो यह है कि जो शिष्ट है वही विशिष्ट है।"