home page

Eid UL Fitr 2024 : आज ईद के दिन पावन अवसर पर राष्ट्रपति मुर्मु और PM मोदी ने दी सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं

Eid UL Fitr Wishes : मीठी ईद के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी (President Draupadi Murmu, Prime Minister Narendra Modi, Defense Minister Rajnath Singh, Congress leader Rahul Gandhi) समेत राजस्थान के नेताओं ने शुभकामनाएं दी हैं.बुधवार शाम भारत में ईद के चांद का दीदार हुआ और लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी। वहींआज देशभर में ईद का त्योहार धूमधाम से मनाई जा रही है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को ईद-उल-फितर (Eid-ul-Fitr) की शुभकामनाएं दीं। देश के अलग-अलग कोने से खूबसूरत तस्वीरें सामने आ रही है आइए जानते है खबर में पूरी जानकारी विस्तार से...

 | 
Eid UL Fitr 2024 : आज ईद के दिन पावन अवसर पर राष्ट्रपति मुर्मु और PM मोदी ने दी सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं 

HARYANA NEWS HUB (ब्यूरो) : देशभर में आज ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. मीठी ईद के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) समेत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi), रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) और कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भी नागरिकों को शुभकामनाएं दीं हैं

कहा कि यह त्योहार सभी को शांतिपूर्ण जीवन जीने और समाज की समृद्धि के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित करता है आइए जानते है नीचे दिए गए आर्टिकल में...

RBI News : रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया का बड़ा अपडेट, जानिए अब 500 रुपये के नोट पर किसकी लगेगी फोटो ?


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ईद की दी बधाई :
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सभी देशवासियों को ईद की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा, "मैं सभी देशवासियों, विशेष रूप से मुस्लिम भाइयों और बहनों को ईद-उल-फ़ित्र की मुबारकबाद देती हूँ।

RBI News : रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया का बड़ा अपडेट, जानिए अब 500 रुपये के नोट पर किसकी लगेगी फोटो ?

रमजान के पावन महीने के बाद मनाये जाने वाले इस पर्व से एकता, सद्भाव और भाईचारे की भावना का संचार होता है। खुशियां बांटने का यह त्योहार क्षमा और दान करने की प्रेरणा देता है। मैं इस पवित्र अवसर पर कामना करती हूँ कि हमारा देश निरंतर प्रगति के मार्ग पर बढ़े और सब देशवासी सदा अमन-चैन से रहें।"


हज़रत निज़ामुद्दीन दरगाह में दिखी ईद की रौनक  :
दिल्ली में ईद-उल-फितर से पहले हज़रत निज़ामुद्दीन दरगाह को सजाया गया। बाजार में भारी भीड़ उमड़ी। वहीं,  ईद-उल-फितर के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है

RBI News : रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया का बड़ा अपडेट, जानिए अब 500 रुपये के नोट पर किसकी लगेगी फोटो ?

जामा मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए इकट्ठा हुए लोग :
ईद-उल-फितर के मौके पर नमाज अदा करने के लिए जामा मस्जिद में श्रद्धालु इकट्ठा हुए। नमाज के बाद लोग एक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी। 

ईद-उल-फितर के मौके पर दिल्ली की जामा मस्जिद में नमाज अदा करने के बाद जश्न मनाते हुए बच्चे गले मिले। प्यार और भाईचारे का पैगाम इन मासूम बच्चों ने एकदूसरे को गले लगाकर दी। 

RBI News : रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया का बड़ा अपडेट, जानिए अब 500 रुपये के नोट पर किसकी लगेगी फोटो ?

मुख्तार अब्बास नकवी (Mukhtar Abbas Naqvi) ने ईद के मौके पर की नमाज अदा 
पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कश्मीरी गेट स्थित पंजा शरीफ दरगाह में नमाज अदा की।