home page

Bhabhi Devar Affair : स्त्री ने अपने पति के साथ नहीं बल्कि देवर के साथ बनाई शादी, जानिए कारण

Bhabhi love story : अगर आपको कभी प्यार हुआ है तो ये बात तो आपने सुनी होगी कि प्यार अंधा होता है वो किसे से भी और कही पर भी हो सकता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जिसमें एक महिला ने अपने पति के साथ नहीं अपने देवर के शादी कर लेती है। फिर जब इस बात का पता ससुराल वालों को पता चलती है। तो क्या होता है आइए जानते है नीचे आर्टिकल में.

 | 
स्त्री ने अपने पति के साथ नहीं बल्कि देवर के साथ बनाई शादी, जानिए कारण

HR NEWS HUB (ब्यूरो) : हाल ही में बिहार के बेगूसराश से एक ऐसा मामला सामने आया है। एक महिला का कहना है कि वो देवर की दीवानी है। जी हां, उसे देवर पसंद है। देवर के साथ उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा था। उसके बाद उसने देवर के साथ शादी कर ली। ये सूचना जब घरवालों को मिली, तो वे दुल्हन को रखने पर तैयार नहीं हुए। ससुरालवालों ने उसके लिए एंट्री बंद कर दी।

 

उसके बाद दुल्हन पहुंच गई अपने नए पति यानी देवर के घर। वहां पर उसने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। उसके बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। धरने पर बैठी दुल्हन को देखने के लिए स्थानीय लोग पहुंच गए। हालांकि, 24 घंटे के अंदर न तो सामाजिक स्तर पर और न ही पुलिस स्तर पर समस्या का समाधान हुआ।

 

घंटों चला ड्रामा :

उसके बाद काफी देर तक धरने पर बैठी दुल्हन अपने मायके चली गई। इस कहानी में ट्विस्ट तब आया जब दुल्हन शादी के बाद अपने ससुराल पहुंची। उसके बाद उसका अफेयर अपने देवर से चलने लगा। उसने लगे हाथों मंदिर में शादी की और फिर कोर्ट मैरिज कर लिया। अब ससुराल वाले उसे घर में रखने को तैयार नहीं है।

 Chanakya Niti : गैर मर्द की और फटाक से आकर्षित हो जाती है ऐसी महिलाएं, जानिए क्या कहती है चाणक्य नीति
 

पूरी घटना छौड़ाही थाना क्षेत्र के बरदह गांव की है। बताया जाता है कि समस्तीपुर जिले की रहने वाली गुंजा की शादी 2020 में बेगूसराय के बरदाहा गांव निवासी राजकुमार पोद्दार के बड़े पुत्र संतोष कुमार के साथ हुई थी। गुंजा को पति संतोष कुमार पसंद नहीं आया। ससुराल में रहते गुंजा को अपने देवर रितिक से प्यार हो गया।

गुंजा धरने पर बैठी :

गुंजा ने अपने पति को छोड़ कर 25 जुलाई 2022 को देवर रितिक से पहले दलसिंहसराय के एक मंदिर में शादी की फिर कोर्ट मैरिज कर लिया। शादी के बाद देवर से पति बने रितिक ने गुंजा को रोसड़ा में एक किराए का मकान लेकर उसमें रखे हुए था। अपने घर पर कभी नहीं लाया।

इस बीच 29 फरवरी को गुंजा को पता चला कि घर वाले रितिक की दूसरी शादी करने वाले हैं, जिसके लिए सारी तैयारी हो गई है। इसके बाद 29 फरवरी की रात में ही गूंजा अपने ससुराल बरदाहा पहुंच गई और अपने ससुराल में रहने का जिद करने लगी। लेकिन उसे घर में प्रवेश नहीं करने दिया गया। ससुराल में प्रवेश नहीं मिलने पर गुंजा ससुराल के घर के बाहर धरना पर बैठ गई।

ससुराल वाले घर छोड़ गायब :

गुंजा के धरने पर बैठने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंची। समझाने का प्रयास किया। लेकिन विवाद नहीं सुलझा। इसके बाद गुंजा लगातार अपने ससुराल में ससुर के घर के बाहर बैठी रही। लोग समझाने का प्रयास करते रहे। दोनों पक्षों में से कोई भी सुनने को तैयार नहीं हुआ।

 Chanakya Niti : गैर मर्द की और फटाक से आकर्षित हो जाती है ऐसी महिलाएं, जानिए क्या कहती है चाणक्य नीति
 

बाद में स्थानीय लोगों के समझाने बुझाने पर वह वहां से उठकर चली गई है। गांव के लोग भी उसके पक्ष में हैं तथा गुंजा फिर जल्द ही आने की बात कही है। वही गुंजा के पति सहित ससुराल पक्ष के कोई पुरुष सदस्य घर में नहीं हैं। इस संबंध में छौड़ाही थाना अध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित लड़की द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है। इस संबंध में गूंजा कैमरे पर कुछ भी बोलने से परहेज करती रही।