home page

Ayodhya : दुनिया की सबसे महंगी पुस्तक रामायण पहुंची राममंदिर, 1.5 क्विंटल वजन, सोने से बनी, होंगे दर्शन

RAM Mandir : बता दें की दुनिया की सबसे महंगी सोने से बनी रामायण अयोध्या में स्थित राम मन्दिर में नवरात्र के पहले दिन स्थापित कर दी गयी है| बता दें कि इस अनोखी रामायण का वजन 1.5 क्विंटल है| इस पुस्तक का भक्त भी दर्शन कर  सकते है| आइए जानते है पूरी जानकारी निचे खबर में विस्तार से..

 | 
 Ayodhya : दुनिया की सबसे महंगी पुस्तक रामायण पहुंची राममंदिर, 1.5 क्विंटल वजन, सोने से बनी, होंगे दर्शन

HARYANA NEWS HUB, (ब्यूरो) : राम मंदिर में भक्त अब सोने की अनोखी रामायण के भी दर्शन कर सकेंगे। गर्भ गृह में इस रामायण को विधि विधान पूर्वक स्थापित कर दिया गया है। ये खास रामायण मध्य प्रदेश कैडर के पूर्व आईएएस सुब्रमण्यम लक्ष्मीनारायणन (IAS Subramaniam Lakshminarayanan) और उनकी पत्नी सरस्वती ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेंट की है। मंगलवार को नवरात्र के प्रथम दिन इस रामायण की स्थापना के दौरान लक्ष्मी नारायण अपनी पत्नी के साथ मौजूद रहे।

Senior Citizen के लिए खुशखबरी, ये बैंक FD पर दे रहे धाकड़ ब्याज

इसका निर्माण चेन्नई के प्रसिद्ध वुममिडी बंगारू ज्वेलर्स (Famous Vummidi Bangaru Jewelers of Chennai) ने किया है। रामायण को गर्भगृह में रामलला की मूर्ति से सिर्फ 15 फीट की दूरी पर एक पत्थर के आसन पर रखा गया है। इसके शीर्ष पर चांदी से बना राम का पट्टाभिषेक है। इस दौरान राम मंदिर निर्माण के प्रभारी गोपाल राव, पुजारी प्रेमचंद त्रिपाठी सहित अन्य मौजूद रहे।

Senior Citizen के लिए खुशखबरी, ये बैंक FD पर दे रहे धाकड़ ब्याज

सोने की रामायण की खासियत-
इस विशेष प्रतिकृति (special replica) का प्रत्येक पृष्ठ तांबे से बना 14 गुणे 12 इंच आकार का है। जिस पर राम चरित मानस के श्लोक अंकित हैं। 10,902 छंदों वाले इस महाकाव्य के प्रत्येक पृष्ठ पर 24 कैरेट सोने की परत चढ़ी है। गोल्डन प्रतिकृति (Golden Replica) में लगभग 480-500 पृष्ठ हैं और यह 151 किलोग्राम तांबे और 3-4 किलोग्राम सोने से बनी है। प्रत्येक पृष्ठ तीन किलोग्राम तांबे का है। धातु से बनी इस रामायण का वजन 1.5 क्विंटल से अधिक है।