home page

Weather Update : दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, IMD ने जारी किया 8 दिन के मौसम का हाल

Delhi NCR Weather : दिल्ली–एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल रहा है. पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में सोमवार आधी रात के बाद तेज हवा के साथ हल्की वर्षा हुई, वहीं, इसी बीच मौसम विभाग (mausam update) ने आने वाले आठ दिनों के मौसम का ताजा अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 28 फरवरी तक कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है जिससे मौसम सुहाना बना रहेगा। 

 | 
Weather Update : दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, IMD ने जारी किया 8 दिन के मौसम का हाल

HARYANA NEWS HUB : देश के कई राज्यों में एक बार फिर से मौसम ( Delhi mausam update ) बदलने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार आज हिमालयी क्षेत्रों में  भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। जसका असर पूरे उत्तर भारत में देखने को मिल सकता है। दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR Ka Mausam) में रहने वाले लोगों को अभी पंखे-कूलर को ऑन करने की आवश्यकता नहीं होगी। कम से कम फरवरी कूल-कूल ही बीतने वाला है।

Farmer's Protest : किसान आज करेंगे दिल्ली कूच, सरकार ने बॉर्डर पर किया सख्त इंतजाम
 

मौसम विभाग (weather update) ने 28 फरवरी तक का जो अपडेट जारी किया है उसके मुताबिक अगले 8 दिन में अधिकतम पारा 25 डिग्री सेल्सियस तक ही जाएगा। वहीं, 21 और 22 फरवरी को हल्की बारिश ( Delhi mausam update ) की संभावना भी जताई गई है। इसके बाद अधिकतर दिनों में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे और बादलों की लुकाछिपी की वजह से धूप तेज नहीं होगी और मौसम काफी हद तक सुहावना बना रहेगा।


21 तारीख को दिल्ली में बारिश- 

मौसम विभाग (mausam update) के मुताबिक बुधवार को दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम पारा 10 डिग्री तक रहेगा। 

Farmer's Protest : किसान आज करेंगे दिल्ली कूच, सरकार ने बॉर्डर पर किया सख्त इंतजाम
 


जानिये 22 फरवरी को दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम- 


गुरुवार को लगातार दूसरे दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली-एनसीआर ( Delhi mausam update ) के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है तो कहीं बूंदाबंदी होगी। न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा। अधिकतम पारा 23 डिग्री तक रहेगा।  


23 तारीख को इन इलाकों में रहेगी धुंध- 


23 फरवरी को भी आसमान में बादल छाए रहने की भविष्यवाणी की गई है। सुबह के समय हल्की धुंध रहेगी। न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी, लेकिन अधिकतम 23 ही रहेगा। 

24 को साफ रहेगा आसमान


24 फरवरी को आसमान साफ रहेगा। हालांकि, सुबह थोड़ा कुहासा रहेगा। अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 

25 फरवरी को बदलेगा मौसम का मिजाज- 


25 फरवरी को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। 10 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड से हवा ( Delhi mausam update ) चल सकती है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान 25 से 8 डिग्री के बीच रहने की संभावना व्यक्त की गई है। 

Farmer's Protest : किसान आज करेंगे दिल्ली कूच, सरकार ने बॉर्डर पर किया सख्त इंतजाम
 

26 तारीख को छाएंगे बादल- 


26 फरवरी को आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। धूप और बादलों की आंख मिचौली रहेगी। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 

27 को छाएगी धुंध- 


27 फरवरी को भी मौसम सुहावना रहेगा। अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 9 डिग्री रहने की उम्मीद है। आंशिक तौर पर बादल रहेंगे। सुबह थोड़ी धुंध हो सकती है। 

Farmer's Protest : किसान आज करेंगे दिल्ली कूच, सरकार ने बॉर्डर पर किया सख्त इंतजाम

28 को कैसा मौसम


28 फरवरी को भी आसमान में हल्के बादल रहेंगे। सुबह कुछ कुहासा दिख सकता है। दिन में धूप और बादलों की आवाजाही रहेगी। न्यूनतम तापमान में एक बार फिर दो डिग्री की गिरावट आ सकती है। अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।