home page

Weather Update : दिल्ली, यूपी समेत इन राज्यों में मौसम ने ली एक बार फिर ली करवट, अगले 24 घंटों के लिए जारी हुआ अलर्ट

Today Weather Updates : पूरे उत्तर भारत समेंत इन राज्यों में मौसम ने एक बार फिर से करवट लें ली है। दिन में तो गर्मी का एहसास होता है और रात को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के जारी अपडेट के अनुसार अब दिल्ली, यूपी और पूरे उत्तर पूर्वी भारत में 23 फरवरी को बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेगी। विभाग ने बारिश और बर्फबारी का जारी अलर्ट भी जार कर दिया है। 

 | 
दिल्ली, यूपी समेत इन राज्यों में मौसम ने ली एक बार फिर ली करवट

HARYANA NEWS HUB : पूरे देश के बहुत से राज्यों में इस समय मौसम का मिजाज (weather patterns) बदला हुआ है। पहाड़ी इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी हो रही है। वहीं मैदानी इलाकों में भी ओले गिरे रहे हैं। कल यानी गुरुवार को जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में हिमस्खलन (Avalanche in Gulmarg) भी हुआ है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज देश के कई हिस्सों में भारी बर्फबारी, बारिश और ओलावृष्टि की भविष्यवाणी (Rain and hail forecast) की है।

 

 

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार उत्तर भारत और उत्तर पूर्वी भारत में 23 फरवरी तक बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेगी। वहीं 24 फरवरी को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) अपना असर दिखाएगा। इस कारण पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश की गतिविधियां फिर शुरू हो सकती है। उत्तर पूर्व भारत में IMD ने 23 फरवरी के दौरान अरुणाचल प्रदेश में और अगले 2-3 दिनों के लिए बारिश हो सकती है। 23 फरवरी को असम और मेघालय में भी बारिश की संभावना (weather news) है।


 

मौसम विभाग के अनुमान (weather forecast) के मुताबिक 24-27 फरवरी के दौरान अरुणाचल प्रदेश में हल्की/मध्यम वर्षा/बर्फबारी की भी भविष्यवाणी की गई है। 24 और 25 फरवरी को असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश की संभावना है। राजधानी दिल्ली में 25 से 27 फरवरी के बीच बादल घने हो सकते हैं। मार्च की शुरुआत में बारिश की संभावना है। हालांकि इसकी स्थिति आने वाले दो से तीन दिनों में अधिक साफ होगी।

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (skymet weather) के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में छिटपुट हल्की बारिश और बर्फबारी संभव है। अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है। पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तरी झारखंड के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश संभव है। उत्तरी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश संभव है।