home page

Weather Update : हरियाणा-पंजाब में 13-14 अप्रैल को मौसम रहेगा खराब, बढ़ सकती है किसानों की मुश्किलें, मौसम विभाग ने दी जानकारी

Weather Update : बता दें कि हरियाणा-पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कर्ण मौसम में बदलाव देखा जा सकता है| मौसम के खराब होने पर हरियाणा-पंजाब के किसनों की मुश्किलें और बढ़ सकती है| बता दें की मौसम को लेकर मौसम विभाग ने अपडेट जारी करते हुए किसानों के लिए अपनी फसलों को सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी| आइए जानते है मौसम विभाग द्वारा दी गयी पूरी जानकारी निचे खबर में विस्तार से..

 | 
Weather Update : हरियाणा-पंजाब में 13-14 अप्रैल को मौसम रहेगा खराब, बढ़ सकती है किसानों की मुश्किलें, मौसम विभाग ने दी जानकारी

HARYANA NEWS HUB, (ब्यूरो) : पंजाब और हरियाणा में इस बार बैसाखी पर बरसात हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 13 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिससे 13 से 15 अप्रैल तक पंजाब और हरियाणा के मौसम में बदलाव दिखेगा। पूरी जानकारी के लिए जुड़े रहे खबर में अंत तक..


\


हरियाणा में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है। राज्य के सिरसा में अधिकतम तापमान 39.6 और फरीदाबाद का अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार के मुकाबले हरियाणा के तापमान में 0.8 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिन अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। 13 और 14 अप्रैल को राज्य के सभी जिलों में बारिश होगी। दोनों दिन के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी (Meteorological department issues yellow alert) किया है। वहीं, 15 अप्रैल को हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर 40-50 किमी की गति से तेज हवाएं चल सकती हैं। 

Senior Citizen के लिए खुशखबरी, ये बैंक FD पर दे रहे धाकड़ ब्याज

बदले मौसम की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। इसके प्रभाव से तीन से चार दिन अधिकतम तापमान में कमी देखी जा सकती है।

Senior Citizen के लिए खुशखबरी, ये बैंक FD पर दे रहे धाकड़ ब्याज


मौसम विभाग ने बताया कि पंचकूला को छोड़ अन्य सभी जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है। हरियाणा में सबसे गर्म जिला सिरसा (Hottest District Sirsa) दर्ज किया गया। वहीं, मेवात और महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। नारनौल में न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री और मेवात में 20.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।