home page

Weather update : देश के इन राज्यों में होगी बारिश, IMD ने जारी किया अपडेट

Uttar Pradesh and Haryana Weather Update : देश के अधिकतर राज्यों में ठंड का कहर चल रहा है। वहीं, पिछले दो दिनों में दिल्ली, एनसीआर और उत्तर प्रदेश में मौसम में काफी बदलाव देखा गया है। कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हुई है। इस बीच, मौसम विभाग ने हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है। 
 | 
Weather update : देश के इन राज्यों में होगी बारिश, IMD ने जारी किया अपडेट

Haryana News Hub :उत्तर भारत समेत देश के बड़े हिस्से में इस समय हाड़ कांप वाली ठंड और कोहरे का प्रकोप देखने को मिल रहा है। घने कोहरे की वजह से ट्रेनों का संचालन भी बाधित है। इसी बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश के चेतावनी भी दी है। मौसम विभाग के मुताबिक तमिलनाडु में आने वाले तीन दिन तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा राजधानी दिल्ली में भी बारिश की संभावना जताई गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अगले दो दिनों तक उत्तर पश्चिम भारत में तापमान में खासी गिरावट आएगी। 

अभी कोहरे से राहत नहीं-

उत्तर प्रदेश में घने कोहरे के बाद दो दिनों से धूप के दर्शन जरूर हो रहे हैं लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक पूरी तरह से राहत मिलने वाली नहीं है। यूपी, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में शीतलहर चलेगी। इसके अलावा घना कोहरा छाया रहेगा। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। राजस्थानि में अगले दो दिनों में पारा और ज्यादा गिरेगा। 

यहां बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट-

मौसम विभाग का अुमान है कि 8 से 10 तारीख तक उत्तरपश्चिम भारत और मध्य भारत (राजस्थान और मध्य प्रदेश) में हल्की से मध्यम बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। वहीं बिहार और उत्तर प्रदेश में घने कोहरे की चादर देखने को मिलेगी। छत्तीसगढ़ और झारखंड में भी कोहरा छाए रहने की संभावना है। राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड के बीच बारिश की बौछार भी पड़ सकती है। 

पहाड़ों में बर्फबारी का अनुमान-

पहाड़ों में इस मौसम में जिस तरह की बर्फबारी होती थी, वैसी बर्फबारी अब तक देखने को नहीं मिली है। गुलमर्ग हो या हिमाचल प्रदेश के पहाड़, इस बार अब तक मौसम शुष्क दिखाई दे रहा है। वहीं मौसम विभाग ने 9 और 10 जनवरी को हमाचल प्रदेश में बर्फबारी का अनुमान लगाया है। कश्मीर घाटी में इस बार बारिश भी बहुत कम हुई है और अब बर्फ भी गायब है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी हालात ऐसे ही हैं। 

दिल्ली में ठंड को देखते हुए नर्सरी से पांचवीं क्लास तक के स्कूल 12 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया गया है। दिल्ली में 1 जनवरी से ही स्कूल बंद कर दिए गए थे। वहीं नोएडा में आठवीं तक के बच्चों की 14 जनवरी तक छुट्टियां कर दी गई हैं। पंजाब में भी 14 जनवरी तक मिडल तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि ताजा पश्चिमी विक्षोभ की वजह से दिल्ली के साथ आसपास के इलाकों में बूंदाबांदी की संभावना है।