home page

UP Weather : कल से यूपी के इन जिलों में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, बारिश के साथ पड़ेंगे ओले

UP Mausam : मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि कल से यूपी के 25 जिलों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। आपको बता दें कि यहा पर बारिश के ओले गिरने की भी संभावना जताई जा रही है। ऐसे में आइए नीचे आर्टिकल में जानते है यूपी के इन जिलों के मौसम का हाल..

 | 
UP Weather : कल से यूपी के इन जिलों में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, बारिश के साथ पड़ेंगे ओले

HARYANA NEWS HUB : प‌श्चिमी विक्षोभ( western disturbance ) के प्रभाव से यूपी में आंधी के साथ बारिश हो सकती है। लखनऊ सहित उसके आसपास कई जिलों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी( Meteorological Department issued alert ) किया है। 25 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ओले के साथ बिजली गिरने की पूरी संभावना है। मौसम विभाग( weather department ) के अनुसार एक ताकतवर पश्चिमी विक्षोभ स‌क्रिय रहेगा।

पश्चिमी विक्षोभ का असर पहले दिन से दिखने लगेगा :

प्रदेश के पश्चिमी जिलों में पश्चिमी विक्षोभ का असर पहले दिन से दिखने लगेगा। शहरों में इस दौरान बादलों की आवाजाही रहेगी। शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ का असर लखनऊ और उसके आसपास के जिलों में पड़ेगा। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार 30 से 40 किलोमीटर या इससे अधिक रफ्तार की हवा चल सकती है।

6 हजार से भी सस्ते में मिल रहा बड़ी स्क्रीन वाला Smart TV, ऑफर सिर्फ सीमित समय तक
 

शाम और सुबह बादल छा सकते हैं :

शाम और रात के समय बादल छा सकते हैं। मौसम विभाग ने बताया कि आज अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनमत तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा। एक बार फिर मौसमस करवट बदलेगा। मौसम विभाग ने शुक्रवार को बारिश और शनिवार को ओलावृष्टि की आशंका व्यक्त की है। इससे तापमान में उतार-चढ़ाव भी होगा।


अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा :


अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच में रहेगा। दिन में तेज हवाएं भी चल रही हैं। रातें सर्द हैं। दिन में धूप की तपिश अधिक होने की वजह से गर्मी बढ़ जाती है। 1 मार्च को बादल छाए रहने की संभावना है। एक या दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

पिता को ऐसी प्रॉपर्टी बेचने से नहीं रोक सकता बेटा, Supreme Court ने सुनाया फैसला


आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे :


2 मार्च को सुबह के समय आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दोपहर या शाम को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। आंधी-ओलावृष्टि के साथ बारिश या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना हैं। इसकी वजह से तापमा ममें 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की उम्मीद है।