home page

UP Weather Update : युपी में बढ़ रहा ठंड का कहर, हवा की घटी रफ्तार, अब मौसम विभाग ने जारी की ये चेतावनी

UP Weather Update : आपको बता दें कि यूपी में धीरे-धीरे ठंड बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ सहित प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम पारा गिरने के साथ ठंड बढ़ेगी। अगले दो तीन दिन में रात का तापमान आठ से सात डिग्री तक पहुंचेगा, आईये नीचे जानते है पूरी खबर...

 | 
UP Weather Update : युपी में बढ़ रहा ठंड का कहर, हवा की घटी रफ्तार, अब मौसम विभाग ने जारी की ये चेतावनी

Haryana News Hub : लखनऊ सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम पारा गिरने के साथ ठंड बढ़ेगी। सुबह कोहरा छाया रहेगा। अगले दो तीन दिन में रात का तापमान आठ से सात डिग्री तक पहुंचेगा।

न्यूनतम तापमान गिरने से रात में सर्दी और बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार गोरखपुर, वाराणसी, अयोध्या और मेरठ मंडल में रात के तापमान में गिरावट अधिक रहेगी।दिसंबर आधा बीत चुका है।


दिन में धूप की वजह लोगों को ठंड नहीं महसूस हो रही है, लेकिन रात में तापमान कम होने से ठंड बढ़ने लगी है। शनिवार को लखनऊ सहित कई मंडलों में दिन में धूप निकलने की वजह से दिन का तापमान सामान्य रहा। अगले एक सप्ताह में दिन का अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री रहने का अनुमान है। सुबह के कोहरा के बाद मौसम साफ रहेगा, रविवार से रात में पारा गिरने से गलन बढ़ सकती है। लखनऊ में 16 दिसंबर और 17 दिसंबर को रात का तापमान 10 डिग्री रहेगा। 18 दिसंबर से रात का तापमान गिरना शुरू होगा। 20 दिसंबर से पारा गिरने से सिहरन बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने 21 दिसंबर के बाद दिन में कोहरा रहने का पूर्वानुमान लगाया है।

धीरे-धीरे ठंड बढ़ा रही है कदम, 10 डिग्री के नीचे पहुंचा पारा-
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का धीरे-धीर असर पड़ना शुरू हो गया है। न्यूनतम तापमान दस सेल्सियस के नीचे पहुंच गया है। हालांकि अधिकतम तापमान में कोई कमी नहीं आई है और यह करीब 27 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञानियों की मानें तो अगले सप्ताह से रातें और सर्द होती चली जाएंगी। 22 दिसंबर के बाद अधिकतम तापमान में भी गिरावट का दौर शुरू होगा। दिसंबर की शुरूआत से ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान स्थिर बना हुआ है।

दिन में गर्मी और रात में ठंड रहती है। सुबह और रात हल्के कोहरे और दिन में खिली धूप की वजह से अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी नहीं हो पा रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री कम था। मौसम विभाग के अनुसार 18 दिसंबर तक न्यूनतम और अधिकतम दोनों तापमान इसी तरह से बना रहेगा।


अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। माैसम विज्ञानियों के अनुसार 21 दिसंबर के आसपास कड़ाके की ठंड का आगाज हो सकता है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय भूगोल विभाग के प्रो. एआर सिद्दीकी ने बताया कि अगले सोमवार से मौसम में कुछ बदलाव दिखाई देगा। इस दौरान घना कोहरा छाएगा और इसकी वजह से दिन का तापमान कम होगा।

हवा की रफ्तार घटी लेकिन सर्दी बढ़ने के आसार अधिक-
रव‍िवार से दिन में भी सर्द हवा बहने के साथ मौसम में सुबह- शाम के समय अधिक सर्दी होने के आसार बढ़ गए हैं। हवा की औसत रफ्तार शनिवार को धीमी होने की वजह से दिन में सर्दी का प्रकोप कम रहा है लेकिन मौसम विज्ञानियों के अनुसार रविवार से सर्दी का असर ज्यादा महसूस होगा।शुक्रवार-शनिवार की रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री कम रहा है।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञानी डा. एस एन सुनील पांडेय ने बताया कि हवा की रफ्तार कम होने की वजह से ही शनिवार को सर्दी का वह असर नहीं दिखा जो अनुमानित था लेकिन हवा के निरंतर बहने से पहाड़ों की सर्दी बगैर किसी बाधा के यहां तक पहुंच रही है। इससे रविवार को दिन में अधिक सर्दी होने की संभावना बनी हुई है। शुक्रवार- शनिवार की रात का न्यूनतम तापमान भी 6.2 डिग्री पर पहुंच गया।

शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान भी 24.6 डिग्री रहा है। इससे पहले 16 दिसंबर 2018 को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री रहा है। गेहूं की फसल में सिंचाई का रखें ध्यान डा. पांडेय ने बताया कि इस मौसम में किसानों को गेहूं के खेत में सिंचाई का ध्यान रखना होगा। खेत की नमी सूखने नहीं पाए। इसके अलावा खरपतवार नाशक का उपयोग सुबह नौ से 10 बजे के बीच करना चाहिए। आसमान में बादल हों और हवा चल रही हो उस समय खरपतवारनाशी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।