home page

IMD Delhi Weather : दिल्ली में बारिश आने के आसार, आइए जानते है कब होगी बारिश

Delhi ka mausam - दिल्ली- Ncr में काफी ठंड का माहौल बना हुआ है और कई महीनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही थी बारिश होने के बाद लोगों को काफी ठंड से आराम मिला है कई दिनों तक धूप निकलने पर काम-काज में बढोतरी हुई है मौसम विभाग (IMD)का कहना हैं कि एकदम गर्मी (Summer) तेज होने के आसार है इसलिए बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है आइए जानते है खबर में विस्तार से-

 | 
 दिल्ली में बारिश आने के आसार, आइए जानते है कब होगी बारिश 

 HARYANA NEWS HUB : दिल्ली- एनसीआर (delhi mausam) में कड़ाके की ठंड के बाद लोगों को अब राहत मिली है। दिनभर धूप खिलने से मौसम खुशनुमा हो जा रहा है। हालांकि सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट भी दर्ज की जा रही है। ऐसे में कल यानी 18 फरवरी, इस महीने का सबसे गर्म दिन रह सकता है। मौसम विभाग (IMD) ने यह भी बताया कि कल के बाद लगातार तीन दिन बारिश की संभावना है।

Aaj Ka Rashifal, 17 February 2024: इन राशि वालों को मिलेगा धन का लाभ, जानिए आज का राशिफल

 

कल से पड़ेगी भयंकर गर्मी- 


मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को इस महीने का सबसे गर्म दिन रह सकता है। तापमान के 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है और यह 11 डिग्री तक पहुंच सकता है। 

 

Aaj Ka Rashifal, 17 February 2024: इन राशि वालों को मिलेगा धन का लाभ, जानिए आज का राशिफल

इस दिन से शुरू होगी बारिश- 

रविवार को पसीने वाली गर्मी होगी लेकिन सोमवार, मंगलवार और बुधवार को बारिश की भविष्यवाणी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, 19 फरवरी को मौसम बिगड़ सकता है। रात में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 20 फरवरी को भी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके बाद लगातार तीसरे दिन यानी 21 फरवरी को भी हल्की बारिश की भविष्यवाणी की गई है।

Aaj Ka Rashifal, 17 February 2024: इन राशि वालों को मिलेगा धन का लाभ, जानिए आज का राशिफल


ठंड फिर से दे सकती है दस्तक- 


मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक जा सकता है। वहीं मंगलवार को यह 21 डिग्री तक लुढ़क जाएगा। लगातार तीन दिन बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहने की भी भविष्यवाणी की गई है।

Aaj Ka Rashifal, 17 February 2024: इन राशि वालों को मिलेगा धन का लाभ, जानिए आज का राशिफल

एक मुसीबत तो एक राहत भी-


मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश के साथ-साथ ठंडी हवाएं भी चलेंगी। तेज ठंड हवाओं के चलते कड़ाके की ठंड दोबारा बढ़ सकती है। हालांकि 22 फरवरी के बाद बारिश की संभावना नहीं जताई गई है। तीन दिन बारिश के बाद दिल्लीवालों को एक और राहत मिल सकती है, AQI में सुधार दर्ज किया जा सकता है, जिससे पलूशन कम हो जाएगा।