home page

Delhi में होगी भारी बारिश और ओलावृष्टि, मौसम विभाग ने बताया आने वाले 7 दिनों के मौसम का हाल

Delhi Ka Mausam - राजधानी दिल्ली में इन दिनों मौसम सुहाना बना हुआ है। सुबह और रात के वक्त जहां सर्दी का एहसास हो रहा है। वहीं दूसरी तरफ दिन के वक्त तेज धूप निकल रही है। हालांकि मार्च के पहले सप्ताह से ही तापमान में बढ़ोत्तरी दिखने लगी है। गुरुवार को धूप के कारण लोगों को थोड़ी अधिक गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग का कहना है कि 9 मार्च को दिल्ली-एनसीआर में फिर से हवाएं तेज चलेंगी और आगामी दो दिन मौसम खुशनुमा बना रहेगा चलिए जानते है आने वाले 7 दिनों के मौसम का हाल-
 | 
Delhi में होगी भारी बारिश और ओलावृष्टि, मौसम विभाग ने बताया आने वाले 7 दिनों के मौसम का हाल

HARYANA NEWS HUB : मार्च के महीने में भी राष्ट्रीय राजधानी  दिल्ली (Delhi Wether Reoport) में लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है। पिछले कई दिनों से दिल्ली के तापमान (Delhi Ka Mausam) में गिरावट जारी है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 5 डिग्री कम है। इसके अलावा यह लगातार चौथा दिन है जब दिल्ली में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है।

 

इससे पहले बुधवार और मंगलवार को दिल्ली (Delhi Ka Mausam) का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस था। जबकि सोमवार को न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मार्च 2003 में भी लगातार तीन दिन तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा था। ऐसा 5 मार्च से 7 मार्च के बीच हुआ था। उस साल इन दिनों तापमान क्रमश: 8.6, 8.6 और 9.7 डिग्री सेल्सियस रहा था। 


मौसम ने तोड़ा सालों पूराना रिकॉर्ड- 

अंतिम बार मार्च 1990 में दिल्ली में लगातार 5 दिन तक तापमान में गिरावट (Delhi Ka Mausam updates) दर्ज की गई थी। उस साल 1 मार्च से लेकर 5 मार्च तक तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गई थी। इस दौरान तापमान क्रमश: 8.3 डिग्री, 8.7 डिग्री, 9.4 डिग्री, 8.8 डिग्री औऱ 9.3 डिग्री दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग (today mausam update) ने अपने फॉरकास्ट में बताया है कि ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं का प्रभाव जारी रहने की संभावना है और इसकी वजह से शुक्रवार को भी न्यूनतम तापमान करीब 9 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आखिर तापमान में गिरावट क्यों है और दिल्ली में लोगों को ठंड का ऐहसास क्यों हो रहा है? 

मार्च के महीने में दिल्ली में हुई इतनी बारिश-

दिल्ली (delhi weather) में बुधवार को अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यह सामान्य से 4 डिग्री कम है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 2 औऱ 3 मार्च को दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में बारिश भी हुई थी। ऐसा इस क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव की वजह से हुआ था। दिल्ली में मार्च में महीने में अब तक 4.2 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है।


जानिये दिल्ली में अगले सात दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल- 

कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा, 'यह असामान्य है। 2 और 3 मार्च को आए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से ऐसा हुआ है। इसकी वजह से उत्तर पश्चिम भारत के पहाड़ी इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई और अब मैदानी इलाकों में बर्फीली हवाएं चल रही है। इसकी वजह से दिन के वक्त भी तापमान नीचे रह रहा है और रात में ठंड का ऐहसास (feeling cold) हो रहा है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले सात दिनों में दिल्ली में बारिश नहीं होगी और ठंडी हवाएं चलती रहेंगी।