home page

Haryana Weather Updates : फिर से सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ, हरियाणा के इन जिलों में बारिश की संभावना, जानिए मौसम की पूरी जानकारी

Weather Updates : बता दें कि हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के कारण आज बदल सकता है मौसम| मौसम विभाग के अनुसार आज इन जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है| आइए जानते है| मौसम विभाग के द्वारा दी गई जानकारी निचे खबर में विस्तार से..  

 | 
Haryana Weather Updates  : फिर से सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ, हरियाणा के इन जिलों में बारिश की संभावना, जानिए मौसम की पूरी जानकारी 

HARYANA NEWS HUB (ब्यूरो) : हरियाणा में एक और पश्चिमी विक्षोभ सोमवार को सक्रिय होगा। इसके असर से प्रदेश के उत्तरी व उत्तर पश्चिमी जिलों में बूंदाबांदी की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन (Meteorologist Dr. Chandramohan) ने बताया कि इसके अलावा कहीं-कहीं आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। इसके बाद 30 अप्रैल से 2 मई तक मौसम शुष्क व साफ रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी होगी। पूरी जानकारी के लिए जुड़े रहे खबर में अंत तक..

Haryana News : भाजपा ने कुलदीप बिश्नोई को मनाने के लिए भव्य बिश्नोई को दी नई जिम्मेवारी, जानिए

इस दौरान दिन का तापमान 42 से 43 डिग्री तक पहुंच सकता है। तीन मई को एक और विक्षोभ आएगा। इस विक्षोभ के कमजोर होने के कारण सिर्फ आंशिक रूप से बादलवाही ही रहेगी। इसका असर चार मई तक रहेगा। इसके बाद दोबारा से तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा। वहीं, रविवार को पश्चिमी विक्षोभ (Western disturbance on Sunday) के असर से पंचकूला व अंबाला में बूंदाबांदी हुई।

Haryana News : भाजपा ने कुलदीप बिश्नोई को मनाने के लिए भव्य बिश्नोई को दी नई जिम्मेवारी, जानिए


बाकी जिलों में मौसम साफ रहा या हल्के बादल छाए रहे। इस दौरान नूंह में दिन का तापमान 40.3 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सर्वाधिक रहा। नूंह को छोड़कर सभी जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे रहा।