home page

Haryana Weather News : हरियाणा को सता सकती है भीषण गर्मी, IMD के अनुसार जानें मौसम का हाल

Haryana Weather Update : हरियाणा में गर्मी लगातार बढ़ रही है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले एक हफ्ते तक बारिश की संभावना नहीं है. इसी बीच हीटवेव का अलर्ट भी जारी किया गया है धूल भरी आंधी भी चल सकती है। फिलहाल किसी पश्चिमी विक्षोभ की संभावना नहीं दिख रही है लेकिन अधिक गर्मी पड़ने के कारण एक दो दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ की स्थिति बनने की संभावना है आइए जानते है पूरी जानकारी खबर में विस्तार से....
 
 | 
Haryana Weather News : हरियाणा को सता सकती है भीषण गर्मी, IMD के अनुसार जानें मौसम का हाल

HARYANA NEWS HUB (ब्यूरो) : आगामी पांच दिन हरियाणा भीषण गर्मी की चपेट में रहेगा। अधिकांश जिलों में हीटवेव की स्थिति रहेगी। अधिकतम व न्यूनतम तापमान बढ़ेगा। आने वाले दिनों में पारा 45 तक भी पहुंचने की संभावना है। 18 और 19 मई को हीटवेव की स्थिति करनाल, सोनीपत, पानीपत, फतेहाबाद, हिसार, जींद रोहतक आदि जिलों में अधिक रहेगी 


बुधवार को करनाल में भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया, हालांकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा।कुछ दिन पहले करनाल शहरी क्षेत्र में कुछ देर अंधड़ के साथ बारिश व ओलावृष्टि हुई थी, जिसके कारण यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहने के कारण रात्रिकालीन गर्मी से राहत मिली।

Pakistan News : पाकिस्तानी सांसद ने अपने ही मुल्क को दिखाया आइना, कह दी ये बड़ी बात; जानिए

केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मौसम विशेषज्ञ के अनुसार संस्थान की जिला मौसम शाखा में बुधवार को अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है और न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.6 डिग्री नीचे है।

Pakistan News : पाकिस्तानी सांसद ने अपने ही मुल्क को दिखाया आइना, कह दी ये बड़ी बात; जानिए

मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि आगामी पांच दिनों तक लगभग सभी जिलों में हीटवेव की स्थिति बन सकती है। धूल भरी आंधी भी चल सकती है। फिलहाल किसी पश्चिमी विक्षोभ की संभावना नहीं दिख रही है लेकिन अधिक गर्मी पड़ने के कारण एक दो दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ की स्थिति बनने की संभावना है।

Pakistan News : पाकिस्तानी सांसद ने अपने ही मुल्क को दिखाया आइना, कह दी ये बड़ी बात; जानिए

हरियाणा के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम आमतौर पर 20 मई तक खुश्क व गर्म रहने की संभावना है। दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। बीच-बीच में गर्म हवाएं चलने तथा तापमान बढ़ने से हल्के बादल भी संभावित हैं लेकिन राजस्थान पर कम दबाव का क्षेत्र बनने से पश्चिम हरियाणा के मौसम में हल्का सा बदलाव आने की संभावना है।