home page

Delhi Weather : दिल्ली-नोएडा में फिर बदलेगा मौसम, छाए रहेंगे बादल मौसम, विभाग ने जारी किया अपडेट!

Delhi NCR Weather : दिल्ली एनसीआर और नोएडा में मौसम अजब चाल चल रहा है। समझ नहीं आ रहा है मौसम का मिजाज। जहां एक और दिन भर धूप से गर्मी महसूस होती है। वही रात को ठंडी हवाओं और हल्की धुंध से ठंड का एहसास हो रहा है। जानिए आज का मौसम कैसा रहेगा। मौसम विभाग द्वारा दी गई पूरी अपडेट नीचे खबर में विस्तार से...
 | 
Delhi Weather : दिल्ली-नोएडा में फिर बदलेगा मौसम, छाए रहेंगे बादल मौसम, विभाग ने जारी किया अपडेट!

HARYANA NEWS HUB, नई दिल्ली : पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के बाद वहां से आ रही ठंडी हवाओं की वजह से राजधानी दिल्ली (Capital Delhi) में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई थी। इसकी वजह से बढ़ती गर्मी पर ब्रेक लग गया है। अब रविवार से तापमान में इजाफा होगा, लेकिन यह लंबे समय तक नहीं रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि आज दिल्ली के आसमान में बादल छाए रहेंगे कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश भी हो सकती है। वहीं कल भी बारिश के आसार हैं। इसके अलावा मार्च के पहले हफ्ते में हल्की बारिश की संभावना है। इसकी वजह से तापमान फिर से थोड़ा कम हो सकता है।

UP : योगी सरकार ने दिया बिजली उपभोक्ताओं को तोहफा, जारी किया ये आदेश

आज छाए रहेंगे बादल, कल बारिश के आसार-
मौसम विभाग (weather department) के अनुसार, ठंडी हवाओं की वजह से शनिवार को अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से एक डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री रहा। यह सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। हवा में नमी का स्तर 31 से 92 प्रतिशत तक रहा। अब रविवार को घने बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम तापमान एक बार फिर बढ़कर 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री पर आ सकता है। 26 फरवरी को बूंदाबांदी की संभावना है। अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहा। 27 फरवरी से एक मार्च तक अधिकतम तापमान 27 से 30 डिग्री के आसपास रहेगा। न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री तक रहने के आसार है।

UP : योगी सरकार ने दिया बिजली उपभोक्ताओं को तोहफा, जारी किया ये आदेश

राजस्थान में चक्रवात, दिल्ली पर भी स्काईमेट (skymet) के अनुसार, इस समय मध्य राजस्थान पर एक चक्रवाती क्षेत्र बना हुआ है। इससे हवा के पैटर्न (wind patterns) में बदलाव आ रहा है। यह दिल्ली के काफी नजदीक है, इसलिए दिल्ली में भी इसका असर दिखाई देगा। अगले दो दिन इस सिस्टम की वजह से बादल छाए रहेंगे। 26 फरवरी को बूंदाबांदी भी हो सकती है। इससे न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। दिन का तापमान भी बढ़ेगा।