home page

Delhi Weather Update : दिल्ली के मौसम ने तोड़ दिया रिकॉर्ड, जाने अगले 4 दिनों का मौसम

Delhi Ka Mausam : मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि दिल्ली का मौसम लगातार करवट बदल रहा है। दिल्ली के मौसम में लगातार ठंडक बनी हुई है। आपको बता दें कि यहां की सुबह में 13 सालों में सबसे ठंडी दर्ज की गई है। ऐसे में आइए नीचे आर्टिकल में जानते है अगले चार दिनों का मौसम.

 | 
Delhi Weather Update : दिल्ली के मौसम ने तोड़ दिया रिकॉर्ड, जाने अगले 4 दिनों का मौसम

HARYANA NEWS HUB : धूप और बादलों की लुकाछिपी के बीच दिल्ली के मौसम( Delhi weather ) में लगातार ठंडक बनी हुई है। बुधवार को लगातार दूसरे दिन यहां की सुबह 13 सालों में सबसे ठंडी दर्ज की गई( Coldest recorded in 13 years )। न्यूनतम तापमान नौ डिग्री रिकॉर्ड( Minimum temperature record nine degrees ) किया गया जो सामान्य से चार डिग्री कम है। 2012 से लेकर अब तक 13 वर्षों में छह मार्च को इतना कम न्यूनतम तापमान पहले नहीं रहा है।

इस दिन से बदलेगा मौसम :

मंगलवार को भी दिल्ली का न्यूनतम तापमान( Delhi's minimum temperature ) नौ डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विभाग का मानना है कि 11 मार्च से तापमान में वृद्धि होगी और मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, फरवरी माह के अंत में न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिली थी, लेकिन बीते कई दिनों से एक बार फिर गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके चलते दिल्ली में सुबह-शाम ठंड बनी हुई है।

7th Pay Commission : कर्मचारियों की हो गई बल्ले बल्ले, जबरदस्त उछाल आने वाला है सैलरी में, जानिए कैसे?

अगले चार दिन का तापमान :

अधिकतम तापमान में भी सामान्य से चार डिग्री की कमी बनी हुई है। बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री दर्ज किया गया है। अगले चार दिनों तक दिल्ली का तापमान 25 से 27 डिग्री के बीच रहने की संभावना जताई गई है। सोमवार के बाद अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी।


मौसम विभाग के अनुसार( According to meteorological department ), शनिवार को दिल्ली में तेज हवाएं चलेगी, जिससे ठंडक का एहसास बढ़ेगा। दिल्ली में हवा की रफ्तार आठ से 25 किमी प्रतिघंटा तक रह सकती है। अगले दो दिन आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे, लेकिन फिलहाल वर्षा की संभावना नहीं है। 11 मार्च को दिल्ली का अधिकतम तापमान 29 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक पहुंच सकता है।

Alcohol : जानिए कितनी शराब पीकर चला सकते है कार, वरना हो सकती है मुश्किल

प्रदूषण से दिल्ली के लोगों को राहत :

दूसरी तरफ बुधवार को भी दिल्ली वासियों के लिए प्रदूषण में राहत रही। दिल्ली का एक्यूआइ( AQI of Delhi ) 138 दर्ज किया गया जो मध्यम श्रेणी में आता है। दिल्ली में केवल द्वारका एनएसआईटी( NSIT ) ऐसा इलाका रहा जहां का एक्यूआइ 201 दर्ज किया गया। यह खराब श्रेणी में आता है। दिल्ली के आधा दर्जन से ज्यादा इलाकों में हवा संतोषजनक श्रेणी में दर्ज की गई। विशेषज्ञों का मानना है कि अगले तीन दिनों तक दिल्ली में हवा मध्यम श्रेणी( Moderate air quality in Delhi ) में ही बनी रहेगी।