home page

Delhi weather : दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में मौसम का डबल अटैक, आईएमडी में जारी की यह रिपोर्ट

delhi NCR ka mausam : बता दें की राजधानी दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल से लेकर UP और बिहार तक पूरा उत्तर भारत भयंकर कोहरे और शीतलहर से जूझ रहा है। घने कोहरे के चलते फ्लाइट और ट्रेन सेवाओं पर असर पड़ रहा है। हाल ही में मौसम विभाग में आने वाले दिनों के मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। आईए जानते हैं मौसम विभाग के द्वारा दी गई इस रिपोर्ट के बारे में नीचे खबर में...

 | 
Delhi weather : दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में मौसम का डबल अटैक, आईएमडी में जारी की यह रिपोर्ट

HARYANA NEWS HUB : दिल्ली-एनसीआर में शीतलहर और कोहरे का डबल अटैक देखने को मिल रहा है। कोहरे की स्थिति यह है कि दिल्ली और आसपास के इलाको में विजिबिलिटी घट कर जीरो तक पहुंच गई है। खास बात है कि यह कोहरा सिर्फ दिल्ली एनसीआर तक ही सीमित नहीं हैं।

पंजाब, हरियाणा, हिमाचल से लेकर यूपी और बिहार तक पूरा उत्तर भारत घने कोहरे की चपेट में हैं। घने कोहरे का सबसे अधिक असर ट्रेन और विमान सेवाओं पर पड़ा है। पूरे उत्तर भारत में घने कोहरे के कारण कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। इसके अलावा दिल्ली में उड़ानें भी प्रभावित हुई हैं। कोहरे के कारण लोग घरों में ही रहने को मजबूर हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) मौसम की चेतावनी जारी करेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बहुत घना कोहरा देखा गया।


क्या कह रहा मौसम विभाग-

मौसम विभाग की तरफ से कोहरे और शीतलहर को लेकर चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर घने से बहुत घने कोहरे की भविष्यवाणी की गई है। इसके अलावा हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर कोहरा छाए रहने की संभावना है।


वहीं, राजस्थान के अलग-अलग इलाके भी प्रभावित हो सकते हैं। आईएमडी ने राजमार्गों पर यात्रियों से अत्यधिक सावधानी बरतने और अपनी यात्रा के दौरान फॉग लाइट का यूज करने का आग्रह किया है। इसके अलावा, खतरनाक स्थितियों को देखते हुए, दृश्यता में सुधार होने तक यात्राएं रोकने की सलाह दी है। इसमें खासकर खासकर एक्सप्रेसवे की यात्रा नहीं करने की सलाह शामिल है।


शीतलहर से राहत की उम्मीद नहीं-


कोहरे की चेतावनी के अलावा, आईएमडी ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के कई हिस्सों और उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ स्थानों पर ठंडे दिन से लेकर गंभीर ठंडे दिन की स्थिति की संभावना पर प्रकाश डाला है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ इलाकों और उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान के अलग-अलग स्थानों पर शीत लहर से लेकर गंभीर शीत लहर की स्थिति की भविष्यवाणी की गई है।

आईएमडी की चेतावनियों से संकेत मिलता है कि रात के दौरान घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में अगले दो दिन शीतलहर चलने का अनुमान है। यूपी में भी जहां 16 और 17 जनवरी को अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा देखने को मिलेगा। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में के अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा देखने को मिलेगा।


देश की राजधानी दिल्ली समेत अन्य इलाकों में सुबह 8.30 बजे पारा 0. 4 से लेकर 5.9 डिग्री तक दर्ज किया गया।


सफदरजंग 3.5


पालम 5.9


लोधी रोड 3.4


आयानगर 4.0


रिज 4.4


जम्मू: 3.5


पहलगांव:-5.0


श्रीनगर: -3.0


गुलमर्ग:-0. 4