home page

Delhi UP Weather : यूपी के इन 7 जिलों मे होगी बारिश, दिल्ली वाले भी जान लें मौसम का हाल

Weather Update, ColdWave News : यूपी में ठंड का कहर छाया हुआ है। लोगों को घर से निकलते ही कंपकपती ठंड का एहसास हो रहा है। यूपी में एक बार फिर से बारिश का दौर आने वाला है। मौसम विभाग ने दो के मौसम का हाल बताया है। आइए जानते है आपके जिलें के मौसम का हाल-
 | 
Delhi UP Weather : यूपी के इन 7 जिलों मे होगी बारिश, दिल्ली वाले भी जान लें मौसम का हाल

Haryana News Hub : दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी (।harsh winter)जारी है। यूपी-बिहार में भी ठंड ने कहर बरपा रखा है। आने वाले कुछ दिनों तक इस कंपकंपाती ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। अगले दो दिनों तक पंजाब, राजस्थान, चंडीगढ़, दिल्ली और हरियाणा में कोल्ड डे की स्थिति (cold day status) रहने वाली है। इसके बाद इसमें कुछ सुधार होने और थोड़ी-बहुत राहत मिलने संभावना है।

वहीं, अगले दो दिनों तक उत्तर पश्चिम भारत में सुबह के समय घने से घना कोहरा छाया (dense fog shadow) रहेगा। उत्तर पश्चिम भारत में एक बार फिर से बारिश का दौर वापस आने वाला है। 8 से 10 जनवरी यानी कि तीन दिनों तक उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के कई राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, तमिलनाडु और केरल में भी अगले तीन से चार दिनों तक हल्की से मध्यम और कई जगह भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं, कल यानी कि छह जनवरी को राजस्थान के कई इलाकों में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की गई है।

Delhi के इस इलाके मे बेहद खास होता है नए साल का जश्न, पूरी रात चलती है पार्टी


पंजाब-हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान छह से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है। वहीं, आज सबसे ज्यादा ठंड राजस्थान के बीकानेर में पड़ी है, जहां न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके अलावा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में सुबह और रात के समय घने से बहुत घना कोहरा छाया रह रहा है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी राजस्थान, नॉर्थवेस्ट मध्य प्रदेश, बिहार, त्रिपुरा, ओडिशा में सुबह के समय घना कोहरा देखा जा रहा है। 

मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पूर्वी राजस्थान में 5-7 जनवरी को बहुत घना कोहरा पड़ेगा। इसके अलावा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में छह जनवरी को बहुत घना कोहरा पड़ने वाला है। इसके अलावा, पूर्वी उत्तर प्रदेश में छह से 9 जनवरी, पश्चिमी मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 6-8 जनवरी, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और ओडिशा में 6 और 7 जनवरी को घना कोहरा दिखने वाला है। कोल्ड डे से लेकर गंभीर कोल्ड डे की बात करें तो पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में 5 और 6 जनवरी को इसकी चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा, पूर्वी राजस्थान में पांच जनवरी और पश्चिमी राजस्थान में पांच जनवरी को कोल्ड डे के हालात रहने वाले हैं।

Delhi के इस इलाके मे बेहद खास होता है नए साल का जश्न, पूरी रात चलती है पार्टी

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट


वहीं, तमिलनाडु में 5 से 8 जनवरी, केरल में 5-7 जनवरी, लक्षद्वीप में 5 जनवरी, तटीय आंध्र प्रदेश में 7 जनवरी, केरल में 5 जनवरी, तमिलनाडु में 7 जनवरी को भारी बारिश होने वाली है। इसके अलावा, मध्य प्रदेश में अगले पांच दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी। वहीं, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 5 और 6 जनवरी को हल्की बरसात होगी। उत्तर पश्चिम भारत और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है। यहां 8 से 10 जनवरी को बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है।