home page

Delhi NCR Weather : नए साल के पहले हफ्ते ऐसा रहेगा मौसम, Delhi NCR वाले जान लें मौसम विभाग का अपडेट

Delhi NCR Weather : मौसम विभाग के मुताबिक आपको बता दें कि दिल्ली पर अब कड़ाके की ठंड का हमला होने वाला है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में पहली जनवरी को घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। बता दें कि सोमवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

 | 
 Delhi NCR Weather : नए साल के पहले हफ्ते ऐसा रहेगा मौसम, Delhi NCR वाले जान लें मौसम विभाग का अपडेट

Haryana News Hub : दिल्ली वालों पर बर्फीली हवाओं के साथ कोहरे का डबल अटैक देखा जा रहा है। पिछले कई दिनों से घने कोहरे का सामना कर रही राजधानी दिल्ली पर अब कड़ाके की ठंड का हमला होगा। रविवार को भी दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम रहा। यह इस सीजन के सबसे सर्द दिन के रूप में रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में पहली जनवरी को घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। बाद में इसमें कमी आती जाएगी।


बढ़ेगी ठंड-


IMD ने अगले 24 घंटे के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों पर हल्की छिटपुट बारिश या बर्फबारी की संभावना जताई है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो बर्फबारी के बाद गलन बढ़ने से दिल्ली-NCR समेत उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी हिस्सों में भी ठंड का प्रकोप बढ़ जाएगा। 


 


सीजन में सबसे ठंडा रहा रविवार का दिन-


इस सीजन में रविवार का दिन सबसे ज्यादा ठंडा रहा है। शनिवार को पहली बार अधिकतम तापमान 20 डिग्री से नीचे रिकार्ड किया गया था। जबकि, रविवार को अधिकतम तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम रहा। दिल्ली का मयूर विहार इलाका सबसे ज्यादा ठंडा रहा। यहां का अधिकतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।


नए साल के पहले दिन रहेगी 'कोल्ड डे' की स्थिति-


राजधानी में नए साल का स्वागत बेहद ठंडे दिन के साथ होगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार को कोल्ड डे यानी ठंडे दिन की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग ने दिल्ली में सोमवार को घने कोहरे का यलो अलर्ट भी जारी किया है। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पता हो कि अधिकतम तापमान सामान्य से साढ़े चार डिग्री या उससे कम होने और न्यूनतम तापमान दस डिग्री से नीचे होने पर उसे कोल्ड डे की स्थिति माना जाता है। सोमवार को ऐसी ही स्थिति रहने का अनुमान है।

 


लगातार कोहरा और धूप नहीं होने से बढ़ी ठंड-


प्रादेशिक मौसम पूर्वानुमान केन्द्र के निदेशक कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि लगातार कोहरे और धूप नहीं निकलने के चलते ठंड में तेजी से इजाफा हुआ है। पिछले कई दिनों से दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में घना कोहरा देखने को मिल रहा है। दिल्ली में फिलहाल कोहरे की परत सतह से डेढ़-दो सौ मीटर ऊपर चली गई है। जिसके चलते दृश्यता के स्तर में इजाफा हुआ है। लेकिन, यह कोहरा अभी ऊपर मौजूद है। जिसके चलते धूप नहीं आ रही है और ठंड में तेजी से इजाफा हुआ है।

घने कोहरे का अलर्ट-


मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़ और दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में घने से बहुत घने कोहरे का अनुमान लगाया है। उत्तराखंड के कुछ स्थानों पर और राजस्थान के उत्तरी हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर घना से बहुत घना कोहरा नजर आ सकता है। मौसम विभाग ने कहा है कि जनवरी 2024 के पहले हफ्ते में पारा और गिरेगा। खास तौर पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस हफ्ते न्यूनतम तापमान 9 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जाएगा। 


 


आखिरी दिन शीतलहर की मार-


दिल्ली-एनसीआर में लोगों को साल के आखिरी दिन शीतलहर का सामना करना पड़ा। पूरे राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों में कोहरा छाया रहा। दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को छह किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं। ठंडी हवाओं से गलन बढ़ी तो वहीं दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं होने से लोग अलाव तापते नजर आए। 

प्रदूषण की भी तगड़ी मार-


पृथ्वी मंत्रालय की चेतावनी प्रणाली के अनुसार दिल्ली में अगले तीन-चार दिनों के दौरान हवा की रफ्तार आमतौर पर दस किलोमीटर प्रति घंटे से कम रहेगी। इसकी वजह से प्रदूषक कणों का बिखराव बेहद धीमा रहेगा। इससे हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में रहेगी। ठंड के साथ प्रदूषण के डबल अटैक के कारण लोगों को एलर्जी और सांस फूलने जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में पांच जनवरी से आसमान में बदलों की आवाजाही नजर आएगी। 

 


सीजन का सबसे सर्द दिन-


दिल्ली में आमतौर पर दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में कड़ाके की सर्दियों का आगमन होने लगता है। लेकिन, इस बार मैदानी इलाकों में भी सक्रिय रहने वाले पश्चिमी विक्षोभ की कमी के चलते आमतौर पर दिन में धूप खिली रही। जिसके चलते अधिकतम और न्यूनमत दोनों ही तापमान सामान्य से ऊपर रहे। लेकिन, अब कड़ाके की सर्दियों का दौर शुरू हो गया है। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में रविवार दिन का अधिकतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो कि सामान्य से पांच डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा है। यहां पर आर्द्रता का स्तर 91 से 78 फीसदी तक रहा।