home page

Bihar Weather News : बिहार में लू का अलर्ट जारी, IMD के अनुसार पड़ेगी ज्यादा गर्मीं

Bihar Weather Update : बिहार में गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने लगा है। शनिवार को गोपालगंज सिवान बक्सर कैमूर शेखपुरा नवादा लखीसराय गया और जमुई जिले के एक या दो स्थानों पर लू को लेकर चेतावनी जारी की गई है। लोगों को दोपहर 12 से 3 के बीच घर से बाहर निकलने से परहेज करने के लिए कहा गया है और इतने किलोमीटर की रफ्तार से गर्म हवा चलने की संभावना भी जताई है आइए जानते है पूरी जानकारी खबर में विस्तार से...

 | 
Bihar Weather News : बिहार में लू का अलर्ट जारी, IMD के अनुसार पड़ेगी ज्यादा गर्मीं 

HARYANA NEWS HUB (ब्यूरो) : बिहार में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में चार सीटों के लिएं सुबह सात बजे से वोट डाले जा रहे है। भीषण गर्मी के बावजूद मतदाताओं में उत्साह का माहौल है धूप से बचने के लिए गया, औरंगाबाद, जमुई और नवादा लोकसभा के कई बूथों सुबह सात बजे मतदान शुरू होने के पहले ही मतदाताओं की लंबी कतार लग गई थी

मौसम विभाग की ओर से राज्य के कई हिस्सों में हीट वेव को लेकर चेतावनी जारी की गई है। वहीं चुनाव आयोग की ओर से भी मतदान करने वाले मतदाताओं और मतदानकर्मियों के लिए सभी मतदान केंद्रों पेयजल समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है आइए जानते है खबर में पूरी जानकारी विस्तार से...

SA vs SL : श्रीलंका के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका ने रचा इतिहास, खेली इतनें रनों की पारी
 

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में आज जिन चार लोकसभा क्षेत्रों गया, औरंगाबाद, जमुई और नवादा में मतदान है, वहां का अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। वहीं 10 से 20 किलोमीटर की रफ्तार से गर्म पछुआ हवा भी चलने के आसार है। 

मौसम विभाग की ओर से मतदाताओं से छाते का इस्तेमाल करने और सूती कपड़े पहनकर घरों से बाहर निकलने की अपील की गई है। इसके साथ ही ठंडे पेय पदार्थ, खीरा, ककड़ी और तरबूत खाने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक विशेष सतर्कता बरने की सलाह दी गई है।

SA vs SL : श्रीलंका के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका ने रचा इतिहास, खेली इतनें रनों की पारी
 


मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश जिलों का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रह रहा है। मौसम पूर्वानुमान में कुछ जिलों का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंचने की संभावना है। 

गर्म तेज हवा और लू के थपेड़े जैसी हवा बहने की आशंका जताई गई है। चिलचिलाती धूप के बीच तपिश भरी गर्मी से बच्चों और बुजुर्गों के साथ ही बेजुबान पशु-पक्षियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

SA vs SL : श्रीलंका के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका ने रचा इतिहास, खेली इतनें रनों की पारी

शेखपुरा का अधिकतम तापमान 41 डिग्री पहुंचा :

राज्य में पिछले 24 घंटे में शेखपुरा का अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि गया 39.8, नवादा का 39.9, औरंगाबाद का 40.5 और जमुई का 39.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

पटना का अधिकतम तापमान भी 39.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि भोजपुर का 40, बेगूसराय का 39.5, भागलपुर का 38, कटिहार का 38.5, मुजफ्फरपुर का 37, मोतिहारी का 39, सुपौल का 37.8, पूर्णिया का 37.4 और सुपौल का 37.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

SA vs SL : श्रीलंका के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका ने रचा इतिहास, खेली इतनें रनों की पारी